फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Result 2025: इस बार राजस्थान से सबसे ज्यादा टॉपर्स, दिल्ली-UP के भी छात्रों ने लहराया परचम; जानें

Wed, 12 Feb 2025 10:18 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

JEE Main Result: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2025 के पहले चरण में 14 छात्रों ने परफेक्ट 100 स्कोर हासिल किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जनवरी सत्र का रिजल्ट एक दिन पहले मंगलवार को ही घोषित कर दिया। 14 टॉप स्कोरर्स में 12 सामान्य वर्ग से हैं।
 
विज्ञापन
राजस्थान के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई-मेन जनवरी सेशन का परिणाम जारी कर दिया। अभी तक देखे गए परिणामों में एनटीए की ओर से 14 स्टूडेंट्स को 100 एनटीए स्कोर घोषित किया गया है, इसमें से 5 स्टूडेंट्स राजस्थान से हैं। 

विज्ञापन



डॉ. बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि कोटा के क्लासरूम स्टूडेंट ओमप्रकाश बेहरा, रजित गुप्ता, सक्षम जिंदल और अरनव सिंह के साथ ऑनलाइन टेस्ट सीरीज के हर्ष झा ने 100 एनटीए स्कोर हासिल किया है। एनटीए आंसर-की और रिकॉर्डेड रेस्पोंस के अनुसार ओमप्रकाश बेहरा ने 300 में से 300 अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही 44 स्टेट टॉपर्स की लिस्ट जारी की गई। इसमें अरनव सिंह, रजित गुप्ता, सक्षम जिंदल, ओमप्रकाश (राजस्थान), शौर्य अग्रवाल (छत्तीसगढ़), अभिमन्यू टिबरेवाल (झारखंड), पाणिनी (बिहार), नवनीत प्रियदर्शी (ओडिशा), धैर्य शर्मा (हिमाचल प्रदेश), कृष्णा चक्रबर्ती (असम), ई कुमारन (पुड्डूचेरी), हर्ष झा (दिल्ली) और निशिता (मेघालय) से स्टेट टॉपर है। 

कुल 10 शिफ्टों में हुई परीक्षा में 14 स्टूडेंट्स ने 100 एनटीए स्कोर प्राप्त किया है, जिसमें राजस्थान के सर्वाधिक 5 विद्यार्थियों में से 4 कोटा से हैं। दिल्ली के 2, उत्तर प्रदेश के 2, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक एवं तेलंगाना के 1-1 विद्यार्थी शामिल है।
विज्ञापन


इस वर्ष राजस्थान से सर्वाधिक विद्यार्थियों का 100 एनटीए स्कोर बना है। जारी किए रिजल्ट में 44 स्टेट टॉपर्स की सूची भी जारी की गई है। जेईई-मेन जनवरी सेशन बीई-बीटेक के लिए 22 से 29 जनवरी के मध्य 5 दिन में 10 शिफ्टों में हुई थी। फाइनल आंसर की 10 फरवरी को जारी की गई थी। परीक्षा के लिए 13 लाख 11 हजार 544 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था तथा 12 लाख 58 हजार 136 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें