फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: ओलावृष्टि ने छीनी फसल, कम दाम ने तोड़ी उम्मीद… मंडी में ही थम गई किसान की सांसें

Thu, 09 Apr 2026 09:12 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota News: कोटा जिले में गेहूं के कम दाम मिलने से आर्थिक दबाव झेल रहे किसान हंसराज वैष्णव की मंडी में ही अचानक तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, कर्ज और नुकसान के कारण वे लंबे समय से तनाव में थे।

विज्ञापन
मृतक किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले में गेहूं बेचने भामाशाह मंडी पहुंचे एक किसान की अचानक मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक किसान झाड़ अमली गांव के निवासी थे, जो किराए पर जमीन लेकर खेती करते थे। वहीं अनंतपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को  पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
अनंतपुरा थाने के एसआई घमंडी लाल ने बताया कि मृतक किसान हंसराज वैष्णव मंडी के यार्ड में फसल बेचने के लिए खड़े थे। इसी दौरान वे बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। हालांकि प्रारंभिक रूप से हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।

किराए पर खेत लेकर किसाने उगाई थी फसल
वहीं परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, हंसराज के पास 4 बीघा जमीन थी। इस बार उन्होंने 10 बीघा जमीन किराए पर लेकर गेहूं की खेती की थी। हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से उनकी फसल खराब हो गई थी। हंसराज पिकअप वाहन में गेहूं लेकर बेचने मंडी पहुंचे थे, जहां उन्हें गेहूं के कम दाम बताए गए। इससे वे तनाव में आ गए और अचानक हार्ट अटैक आ गया। परिजनों के अनुसार, उन्हें पहले कोई बीमारी नहीं थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गैस संकट का असर, जैन तीर्थों की भोजनशालाएं बंद, निराश लौट रहे श्रद्धालु
विज्ञापन


किसान पर था 8 लाख का कर्ज
बताया जा रहा है कि पिछले साल भी उनकी सोयाबीन की फसल खराब हो गई थी और उन पर करीब 8 लाख रुपये का कर्ज था। लगातार फसल खराब होने से वे काफी परेशान चल रहे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें