सार
Kota News: कोटा में एक किसान की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान खेत में दवा छिड़काव कर रहा था, तभी वो अचेत होकर गिर गया। जिसके बाद उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया।
खेत में दवा छिड़कते अचेत हुआ किसान
- फोटो : अमर उजाला
खेत में दवा छिड़कते समय कीटनाशक के प्रभाव में आकर एक किसान अचेत हो गया, जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। मृतक किसान के पिता रमेश चंद्र ने बताया कि वह बारां जिले के सारथल गांव के निवासी हैं। उनका बेटा खेत में दवा का छिड़काव कर रहा था तभी
कीटनाशक के प्रभाव में जाकर अचेत हो गया।
अस्पताल में तोड़ा दम
जिसके बाद उसे सारथल के स्थानीय चिकित्सालय में लेकर गए, जहां से अकलेरा होते हुए झालावाड़ रेफर कर दिया और आखिर में कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उनका बेटा महज 25 साल का था, जिसके दो बच्चे हैं। युवावस्था में ही कीटनाशक के प्रभाव के कारण उसकी मौत हो गई।