फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बहू से अवैध संबंध होने पर ड्राइवर ने खलासी को मार डाला, रातभर लाश के बगल में सोया

Mon, 17 Oct 2022 10:09 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

आरोपी ड्राइवर सुबह होने पर थाने पहुंच गया और पुलिस को मनगढ़ंत कहानी सुनाई। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा के रामगंजमंडी इलाके में एक पिकअप ड्राइवर ने खल्लासी की हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी खलासी के शव के बगल में सुबह तक सोता रहा। उसके बाद सुबह थाने पहुंचकर पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिकअप खलासी धनसिंह चुरुलिया गांव घाटोली थाना क्षेत्र झालावाड़ का निवासी था। वह पिकअप में पशुओं के भूसे भरने का काम करता है। रविवार देर रात को एनएच 52 पर झालवाड़ से कोटा पिकअप से जा रहा था, जिसके पिकअप चालक आरोपी मदन लोधा और अन्य साथी महेंद्र थे। मोड़क थाना क्षेत्र के हाइवे पर देर रात अचानक पिकअप खराब हो गया, जिसके बाद सुबह के इंतजार में तीनों पिकअप के सामने हाइवे पर सो गए। इसी बीच रात में  पिकअप चालक आरोपी मदन लोधा ने रात को धनसिंह की पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी और उसे मौत के घाट उतार दिया।


हत्या के बाद ड्राइवर धनसिंग के शव के बगल में सो गया। अगली सुबह थाने पहुंच कर धनसिंह की हत्या की मनगढ़ंत कहानी सुनाई। उसकी बातों पर पुलिस को शक हो गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ड्राइवर ने बताया कि मृतक धनसिंग के उसकी बहू से अवैध संबंध थे, जिसका बदला लेने के लिए उसने मन ही मन धनसिंह की हत्या करने की सोच ली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें