संविदा कर्मी अर्जुन सिंह ने बताया संविदाकर्मियों को काफी समय से वेतन समय पर नहीं मिला। जिसको लेकर कई बार कुलपति को ज्ञापन भी दिया था। लेकिन उसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और एयियर तो दूर की बात समय पर संविदाकर्मियों को वेतन तक नहीं मिला।
कोटा विश्वविद्यालय के संविदाकर्मियों ने वेतन विसंगतियों से जुड़े मामलों को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया। शुक्रवार को एरियर और वेतन विसंगतियों को लेकर संविदाकर्मियों ने हंगामा कर दिया और मुख्य गेट पर जमा होकर विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं सूचना पर कुलपति कैलाश सोडाणी संविदाकर्मियों से मुलाकात कर उनको वेतन विसंगति एरियर को लेकर आश्वासन दिया और हड़ताल का खत्म करवाया। साथ ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने संविदाकर्मियों को आश्वस्त किया है कि 10 तरीके से पहले वेतन सबके खातों में आ जायेगा एरियर का जल्द भुगतान करवाएंगे।
विज्ञापन
संविदा कर्मी अर्जुन सिंह ने बताया संविदाकर्मियों को काफी समय से वेतन समय पर नहीं मिला। जिसको लेकर कई बार कुलपति को ज्ञापन भी दिया था। लेकिन उसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और एयियर तो दूर की बात समय पर संविदाकर्मियों को वेतन तक नहीं मिला। एक महीने के बाद भी जनवरी महीने का वेतन अभी तक नहीं मिला और न ही हमारे एरियर की फाइल पर कुछ किया गया। संविदाकर्मियों ने आरोप लगाए है कि विश्वविद्यालय अपनी मनमानी करते हुए फाइलों को रोके जा रहा है। छात्र नेता शुभम नागर और अवधेश सिंह भी समर्थन में गेट पर बैठ विरोध कर रहे हैं। 216 संविदा कर्मियों ने कहा कि जब तक हमारा वेतन नहीं आ जाता हमारी हड़ताल जारी रहेगी।