फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: खेलते समय बच्चे ने निगला एक रुपये का सिक्का, सांस लेने पर हो रही थी तकलीफ; एंडोस्कोपी कर निकाला बाहर

Fri, 14 Feb 2025 05:03 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota 
विज्ञापन
न्यू मेडिकल काॅलेज अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा संभाग के सबसे बड़े न्यू मेडिकल काॅलेज अस्पताल चिकित्सकों ने एक तीन साल के बच्चे का बिना सर्जरी किए ही एक रूपए का सिक्का उसके पेट से निकाला है। इस बच्चे ने खेलते समय एक रूपए का सिक्का निगल लिया था। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद परिजन बच्चे को मेडिकल काॅलेज अस्पताल लेकर गए थे। जिसके बाद चिकित्सकों ने एंडोस्कोपी के जरिए मुंह के रास्ते एक रूपए का सिक्का उसके पेट से बाहर निकाल लिया है।
विज्ञापन


चिकित्सक डाॅ बीएल मीणा ने बताया कि बच्चे की जांच करने के दौरान सिक्का उसके पेट में होने की बात सामने आई। ये अच्छा रहा है कि सिक्का बच्चे के गले में नहीं अटका और समय रहते परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। नहीं बच्चे के पेट के नाजुक अंगो को भी नुकसान पहुंच सकता था। इसके बाद एनेस्थीसिया विभाग के चिकिस्तकों की मदद से एंडोस्कोपी के जरिए बच्चे के पेट में मुंह के रास्ते छोटा उपकरण डाला गया और उसके पेट से सिक्के को बाहर निकाला गया।

मेडिकल काॅलेज के सुपर स्पेशलिटी में एनेस्थिसिया-गेस्ट्रोएन्ट्रोलाॅजिस्ट विभागों के डाॅ. संजय कालानी, डाॅ. हंसा चारण, डाॅ. बी.एल. मीणा. डाॅ. खुशबू मालव ने करीब आधा घंटे तक एंडोस्कोपी की थी। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें