फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: खेल संकुल में घुसा 5 फीट लंबा कोबरा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ा

Wed, 21 Aug 2024 08:06 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

शहर के खोजा गेट रोड स्थित खेल संकुल में 5 फीट लंबा कोबरा घुस जाने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। 
विज्ञापन
खेल संकुल में कोबरा का आतंक, 5 फिट कोबरा आने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी में खोजा गेट रोड पर स्थित खेल संकुल में 5 फीट लंबा कोबरा आ जाने से वहां मौजूद खिलाड़ियों के बीच हड़कंप मच गया। फन फैलाते कोबरा सांप को देख खिलाड़ी दहशत में आ गए और तुरंत वन विभाग को सूचित किया। खेल अधिकारी वाई.बी. सिंह भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय वन अधिकारी हेमेंद्र सिंह ने बताया कि उपवन संरक्षक रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व संजीव शर्मा के निर्देश पर खेल संकुल के ऑफिस के पास से करीब पांच फीट लंबे कोबरा को एक्सपर्ट युधिष्ठिर मीणा ने रेस्क्यू करके रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ दिया।

खेल अधिकारी वाई.बी. सिंह ने बताया कि बरसात होने से आसपास के जंगल से कोबरा सूखी जगह पर आ गया था। समय रहते खिलाड़ियों ने सांप को देख लिया और उसे फिर से जंगल में छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि 4 दिन पूर्व भी शहर के न्यू कॉलोनी और छत्रपूरा क्षेत्र के घरों में कोबरा घुस गया था, जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया था।
विज्ञापन


इससे पहले 25 जुलाई को भी जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में 4 फीट लंबा कोबरा सांप आने से मरीजों में अफरा तफरी मच गई थी।

खेल संकुल में कोबरा का आतंक, 5 फिट कोबरा आने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छो

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें