फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi : युवक की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, अवैध संबंधों के शक में कुल्हाड़ी से किया था हमला

Sun, 25 Aug 2024 03:10 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

जिले के कापरेन में युवक की संदिग्ध हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का मृतक के साथ अवैध संबंध है, इसी शक के चलते आरोपी ने युवक की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
बूंदी में युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, कुल्हाड़ी से की थी युवक की हत्या, अवैध संबंध क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कापरेन में युवक की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ही पुलिस को गुमराह करने के लिए गर्दन पर पेड़ से कुल्हाड़ी गिरने के कारण मौत होना बताया था लेकिन शव पर पड़े घाव और घटनास्थल को देखकर पुलिस को घटना की वजह गले नहीं उतर रही थी। इस पर पुलिस ने टीम गठित की और वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी पप्पूलाल ने मृतक लेखराज को उसकी पत्नी से अवैध संबंध के शक के चलते मौत के घाट उतारा था। पप्पू और लेखराज दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। उसने लेखराज को खेत पर बुलाया और कृषि कार्य करते समय पीछे से कुल्हाड़ी से वार करके उसकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। बाद में कुछ गांव वालों को साथ ले जाकर दूसरी कहानी बता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें