फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: तलाई में तैरता मिला कोतवाली थाने में तैनात एएसआई का शव, लंबे समय से गैर हाजिर चल रहा था

Tue, 03 Sep 2024 07:27 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

हिंडोली के स्थूर गांव की तलाई में जिले के कोतवाली थाने में तैनात एएसआई का शव मिला है। एएसआई पिछले काफी दिनों से ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहा था। परिजनों से पता चला है कि वह दो दिन से घर भी नहीं आया था और अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़कर गया था।
विज्ञापन
बूंदी पुलिस के एएसआई का तलाई के तैरता मिला शव, अब पुलिस जुटी जांच में
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के स्थूर गांव की तलाई में कोतवाली थाना में कार्यरत एएसआई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। एएसआई पिछले दो दिन से घर से लापता थे और 4 महीने से कोतवाली थाना नहीं गए थे। एएसआई बिरधीचंद गुर्जर सोमवार को हिंडोली के स्थूर गांव की तलाई में मृत मिले। तलाई में लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची हिंडोली पुलिस ने शव को तलाई से निकलवाकर हिंडोली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों का कहना है कि रविवार सुबह बिरधीचंद अपना मोबाइल घर पर ही रखकर बाहर गए थे मगर इसके बाद वो वापस घर नहीं लौटे।
विज्ञापन


हिंडोली डीएसपी घनश्याम मीणा ने बताया कि बूंदी कोतवाली में तैनात एएसआई बिरधीलाल गुर्जर 50 साल का शव पानी में तैरता हुआ मिला है, जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर हिंडोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तलाई से शव को बाहर निकालकर हिंडोली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बिरधीलाल लंबे समय से ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहा था। पुलिस ने मृतक एएसआई के शव को बाहर निकालकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिजनों ने भी किसी पर कोई शक नहीं जताया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें