फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में हादसा: चंबल नहर में नाव पलटी, सात सवारों में से तीन निकले बाहर; चार की तलाश जारी

Tue, 20 Oct 2026 09:57 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

राजस्थान के कोटा में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान चंबल नदी की दाईं मुख्य नहर में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नाव में सवार सात लोगों में से तीन बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि चार लोग पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
चंबल नहर में नाव पलटने से मचा हड़कंप।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान चंबल नदी की दाईं मुख्य नहर में नाव पलट गई। हादसे में चार लोग पानी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पानी में डूबे लोगों की तलाश शुरू कर दी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी हादसे की सूचना के बाद घटनास्थल पहुंच गए। फिलहाल पानी में डूबे लोगों का कोई भी सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम को रवाना कर दिया गया। जिस जगह हादसा हुआ है वहां पर प्रत्यक्षदर्शी की निशानदेही के बाद सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। कोशिश की जा रही है कि पानी में डूबे लोगों को जल्द ही बाहर निकाल लिया जाए। एसपी ने बताया नाव में सात लोग सवार थे।

हादसे के बाद तीन लोग पानी से बाहर निकल गए लेकिन चार लोग पानी में डूब गए। जिनकी तलाश के लिए चार से पांच नाव पानी में लगातार सर्चिंग ऑपरेशन चल रही है। वही पानी में डूबने वालों में केशु, गोलू, सुरेश और राहुल शामिल है। जबकि मालाकंवर, दीपक और एक अन्य बच्चा नहर से बाहर निकल गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जयपुर: दशहरे पर तीन जगह जलेगा रावण, कहीं एक सौ इक्कीस फीट तो कहीं सत्तर फीट का पुतला
विज्ञापन


वही मौके पर पहुंचे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कहना है कि यह जगह किसी भी तरह के मूर्ति विसर्जन के लिए नहीं है। लेकिन फिर भी कुछ लोग यहां पर मूर्ति विसर्जन के लिए आ गए थे और वह उस नाव में सवार हो गए जो पूरी तरह से सुरक्षित नहीं थी। यह काफी दुखद हादसा है प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है की पानी में डूबे लोगों को जल्द ही बाहर निकाल लिया जाए। दिलावर ने कहा की प्रार्थना करते हैं कि पानी में डूबे सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें