राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा सोमवार को कोटा दौरे पर रहे। सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मीणा का जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद वह शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के घर पहुंचे, जहां उन्होंने मंत्री के भतीजे के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की।
ये भी पढ़ें:
'तेजाजी की मूर्ति खंडित करने वाले का नार्को टेस्ट कराए सरकार', हनुमान बेनीवाल की मांग
जो निर्दोष थे उन्हें खुद छुड़ाया
समरावता गांव को लेकर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि समरावता में पूरा न्याय मिल गया। जो निर्दोष थे, उन्हें मैंने खुद मौके पर जाकर छुड़वाया। उस समय 52 लोग जेल में थे, जिनसे मैं मिलने गया था। सभी को अदालत ने छोड़ दिया, अब दो-चार लोग बचे हैं। वीडियो में सीधा अपराध दिख रहा है, इस पर अदालत अपना फैसला करेगी। किरोड़ी ने कहा, जो मैं वादा करता हूं, उसे पूरा भी करता हूं। सरकार में रहकर काम न करने का सबसे बड़ा कारण यह था कि लोकसभा चुनाव में मैंने कहा था कि अगर, हम सीट हार गए तो इस्तीफा दे दूंगा। इसलिए, मैंने नैतिकता के नाते मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अब नेतृत्व से आदेश मिला है कि काम करो। ऐसे में 9 महीने में जो नुकसान हुआ है, उसकी जल्द से जल्द भरपाई करेंगे। सरकार से कोई नाराजगी नहीं थी। अब दिल्ली में हाई कमान ने कह दिया है कि काम करो, इसलिए मैं पिछले 5-6 दिनों से सक्रिय हो गया हूं।
ये भी पढ़ें:
भाजपा अपने दामाद को पकड़ेगी क्या? जानिए सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसके लिए कही यह बात
बीमा पैसे के गबन की शिकायत मिली
किसानों के फसल खराबे के मुआवजे को लेकर मीणा ने कहा कि कंपनी वालों ने कोई गड़बड़ की है, उसके लिए जांच कमेटी बैठा दी है। हम कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। 109 करोड़ रुपये का बीमा का पैसा मिलना था, लेकिन सिर्फ 9 करोड़ ही दिया गया है। 100 करोड़ रुपये के गबन की शिकायत भी हमें मिली है। फसल बीमा का जो हक है, वह किसानों को मिलना चाहिए, ऐसे ही किसी को हड़पने नहीं देंगे।
ये भी पढ़ें:
भाजपा अपने दामाद को पकड़ेगी क्या? जानिए सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसके लिए कही यह बात
पेपर लीक को लेकर कांग्रेस पर हमला
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कितने रोजगार दिए? जो भी रोजगार उन्होंने दिए, उनमें बेरोजगार नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया। कांग्रेस के राज में 18 में से 17 परीक्षाएं हुईं, जिनमें से 17 के 17 पेपर लीक हो गए। बेरोजगारों के साथ जबरदस्त कुठाराघात किया गया। मीणा ने कहा, बेरोजगार सड़कों पर थे, भाजपा भी सड़कों पर थी। हमने आंदोलन किया, जेल गए, लाठियां खाईं। लेकिन, कांग्रेस कुंडली मारकर बैठी रही। हमारी सरकार आने के बाद 50 थानेदारों पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है और जो अभी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। कांग्रेस के राज में जो भी गड़बड़ और घोटाले हुए हैं, उन पर पुख्ता कार्रवाई की जा रही है।
ये वीडियो भी देखें...