फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: आपसी कहासुनी में युवक ने महिला को गोली मारने के बाद की आत्महत्या, महिला अस्पताल में भर्ती

Sat, 12 Jul 2025 08:54 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

आपसी कहासुनी में एक युवक ने महिला को गोली मार दी और उसके अचेत होने पर खुद भी सुसाइड कर लिया। बहरहाल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
आरके पुरम थाना, कोटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार देर रात शहर में एक युवक ने महिला को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने के बाद आरके पुरम थाना पुलिस घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई। वहीं घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसका उपचार जारी है। मौके पर पुलिस को एक स्कूटी मिली है, जिस पर वकील का चिन्ह लगा हुआ है।

विज्ञापन


डीएसपी मनीष शर्मा का कहना है कि यह वारदात मुकुंदरा वन विभाग के कार्यालय के पास हुई, जहां पर महिला पूर्वा शर्मा युवक करण गुर्जर के साथ स्कूटी से पहुंची थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद करण ने पूर्वा के सिर में गोली मार दी, इससे पूर्वा नीचे गिरकर अचेत हो गई। इस दौरान करण ने समझा कि उसकी मौत हो गई है और करण ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। हालांकि दोनों के बीच किस बात को लेकर कहासुनी हुई थी, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: Jaisalmer: छतरियों के पुनर्निर्माण को लेकर तनाव, मौके पर पहुंचे शिव विधायक; महंत प्रताप पुरी ने भी डाला डेरा
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने यह भी आया है कि मृतक करण महावीर नगर इलाके का निवासी है, जो कि आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है। इसके खिलाफ जिले में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। करण के पिता के भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि यह घटना कोटा से उदयपुर जा रहे एक युवक ने अपनी कार में बैठे हुए देखी थी। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर काफी खून भी बिखरा हुआ था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें