युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या
जिले में एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान युवक का पिता और भाई दोनों ही काम पर गए हुए थे। काम से लौटने पर जब पिता ने बेटे को फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद आस-पड़ोस को घटना की जानकारी मिली। वहीं सूचना के बाद उद्योग नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम के बारे में परिजनों से जानकारी ली। साथ ही मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: अधेड़ उम्र के सरकारी शिक्षक ने की मासूम छात्राओं के साथ छेड़छाड़, गुस्से में गांव वाले
पुलिस से मिली जानकारी में सामने आया कि 34 वर्षीय मृतक सचिन मेघवाल प्रेम नगर इलाके का निवासी था, जिसकी मां की कुछ समय पहले कैंसर से मौत हो गई थी। सचिन अपने पिता को टिफिन देने के लिए गया था। जहां से वापस घर आकर उसने फांसी लगा ली, शाम को जब पिता घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली।
हादसे के बाद युवक के दोस्तों का कहना है कि सचिन पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका है लेकिन उसे समय रहते बचा लिया गया। हालांकि पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है लेकिन पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।