फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: छेड़छाड़ के झूठे आरोप की धमकी देकर महिला ने टीटीई से ठगे तीन लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 08 May 2025 12:56 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

रेलवे टीटीई पर छेड़छाड़ के झूठे आरोप लगाने की धमकी देकर तीन लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस अब आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में एक महिला ने रेलवे टीटीई को झूठे छेड़छाड़ के केस में फंसाने की धमकी देकर एक साल में लगभग तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी महिला को झुंझुनू से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना अधिकारी रामस्वरूप मीणा के अनुसार गिरफ्तार महिला रानी सोनी (35) मप्र के सागर जिले के भगवानगंज थाना क्षेत्र की निवासी है और वर्तमान में झुंझुनू जिले के पिलानी थाना क्षेत्र में शिव मंदिर के पास रह रही थी।

ये भी पढ़ें: Kota News: शादी वाले दिन दूल्हे की संदिग्ध मौत, जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका, देर रात तक किया था डांस
विज्ञापन


पीड़ित टीटीई हरिगोपाल मीणा ने 2 मई को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 13 मार्च 2024 को उनकी ड्यूटी कोटा से अजमेर-जबलपुर दयोदया एक्सप्रेस में थी। चेकिंग के दौरान महिला थर्ड एसी कोच में यात्रा कर रही थी, जबकि उसके पास स्लीपर कोच का वेटिंग टिकट था। हरिगोपाल ने उसे स्लीपर कोच में जाने को कहा लेकिन महिला ने इससे इंकार कर दिया।

इसी दौरान महिला ने अपना मोबाइल गिरा दिया और आरोप लगाया कि फोन हरिगोपाल के कारण टूटा है। इसके बाद महिला ने टीटीई से संपर्क कर पैसे मांगने शुरू कर दिए और उनका मोबाइल नंबर भी ले लिया। कुछ समय बाद महिला ने छेड़छाड़ के झूठे आरोप लगाने की धमकी देकर हरिगोपाल को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बदनामी के डर से हरिगोपाल ने महिला को ऑनलाइन पैसे देने शुरू कर दिए। शुरुआत में 5,000 रुपये दिए, फिर राजीनामे के नाम पर एक लाख रुपये मांगे गए। हरिगोपाल ने दो किश्तों में 20,000 और फिर 25,000 रुपये और भेजे। महिला बार-बार बच्चों की बीमारी और अन्य बहानों से पैसे मांगती रही और इस तरह एक साल में उसने लगभग तीन लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें