फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में डूबा पांच साल का मासूम, चेंजिंग रूम से निकलकर दोबारा नहाने गया था

Tue, 10 Jun 2025 03:36 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक वाटर पार्क में एक पांच साल के मासूम की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। परिवार के सभी लोग जब चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने गए थे तो बच्चा फिर से पूल की तरफ चला गया और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के रानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पांच वर्षीय मासूम बालक की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। बच्चा परिवार के साथ मनोरंजन के लिए वाटर पार्क गया था, लेकिन एक पल की लापरवाही मासूम की जान ले गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अनंतपुरा निवासी जावेद हुसैन अपने परिवार के सदस्यों के साथ रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट वाटर पार्क में गया था। सभी लोग वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में नहाने के बाद कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम में चले गए थे। इसी दौरान जावेद का पांच वर्षीय बेटा जीहान अचानक चेंजिंग रूम से बाहर निकल गया और किसी को कुछ बताए बिना दोबारा स्विमिंग पूल की ओर चला गया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान हाईकोर्ट में चतुर्थ श्रेणी व ड्राइवर के पदों पर भर्ती खुली, 27 से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन


जब परिवार वालों ने देखा कि बच्चा चेंजिंग रूम में नहीं है, तो उसे तलाशा गया। थोड़ी देर बाद पूल में जीहान को बेहोशी की हालत में देखा गया। तुरंत उसे बाहर निकालकर पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर रानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। बच्चे के शव को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


थानाधिकारी रामविलास मीणा ने बताया कि यह हादसा सोमवार शाम करीब 6 बजे हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पूल बंद होने के बाद स्टाफ ने सभी लोगों को बाहर निकाल दिया था और वे वहां से हट गए थे। इस बीच जब परिवार के सदस्य कपड़े बदलने में व्यस्त थे, तभी बालक चुपचाप निकलकर दोबारा पूल में चला गया। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें