फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: RTU के 14वें दीक्षांत समारोह में वितरित होगी 9521 डिग्रियां, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे करेंगे अध्यक्षता

Sat, 22 Mar 2025 08:58 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

दीक्षांत समारोह में एक कुलाधिपति, एक कुलपति स्वर्ण पदक और सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 20 छात्रों को स्वर्ण पदक और 36 शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
RTU का 14वां दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय का 14वां दिक्षांत समारोह 25 मार्च को कोटा विकास प्राधिकरण में आयोजित किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय के 9521 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। समारोह में अध्यक्षता के तौर पर राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे और सम्मानित अतिथि के तौर पर गुजरात केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाशंकर दुबे शामिल होगें, जिसकी सभी तैयारियां विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को विश्विद्यालय प्रशासन की ओर संपूर्ण जानकारी साझा की गई।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस के सिंह ने बताया कि 14वें दीक्षांत समारोह में 1 कुलाधिपति, 1 कुलपति स्वर्ण पदक एवं सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 20 छात्रों को स्वर्ण पदक और 36 शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री का वितरण किया जाएगा। इनमें पीएचडी के 36, एमटेक के 212, एमआर्क के 1, एमबीए के 745, एमसीए के 595, बीटेक के 7817, बीआर्क के 113, बीएचएमसीटी के 2 स्टूडेंट्स शामिल हैं। इस साल कुल 7487 छात्र और 2034 छात्राएं उपाधि प्राप्त करेगें। कुलाधिपति स्वर्ण पदक एमटेक के छात्र आदित्य शर्मा को प्रदान किया जाएगा। वहीं, कुलपति स्वर्ण पदक बीटेक की छात्रा रश्मि कुमारी को दिया जाएगा। इसके साथ जिन 20 छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा, उनमें एमटेक के 4, एमबीएस के 1, एमसीए के 1, बीटेक के 13 और बीआर्क का 1 विद्यार्थी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने बताया, राजस्थान तकनीकी विश्विद्यालय पूरे प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता और नवाचार का प्रतीक बन चुका है। आरटीयू में तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने के साथ-साथ नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति और शोध के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। विश्विद्यालय न केवल तकनीकी शिक्षा को सशक्त बना रहा है। बल्कि प्रदेश और देश में उच्च शिक्षा के वैश्विक मानकों को भी बढ़ावा देने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके पहले भी आयोजित हुए दीक्षांत समारोह में भी छात्रों को उत्साहवर्धन किया गया है। हालांकि कुछ कमियां रह जाती हैं, जिनको भी दूर किया जा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें