फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: एक दिन के लिए SDM बनीं खनक राठौर, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत संभाला पदभार

Thu, 26 Mar 2026 01:48 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

राजस्थान के कोटा जिले के इटावा उपखंड में 14 वर्षीय खनक राठौर को एक दिन के लिए SDM की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह पहल ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत की गई थी।
विज्ञापन
14 वर्षीय खनक राठौर को एक दिन के लिए एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले के इटावा उपखंड से एक प्रेरणादायक पहल देखने मिली। जहां अयाना क्षेत्र की 14 वर्षीय बालिका खनक राठौर को एक दिन के लिए उपखंड अधिकारी यानी एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके ने न केवल खनक के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी, बल्कि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी यह संदेश दिया कि वह किसी भी नेतृत्व की भूमिका निभा सकती हैं।
विज्ञापन


खास है खनक की प्रतिभा
खनक राठौर पहले ही अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। वे एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं और India’s Got Talent के सेमीफाइनल में रनर-अप रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने Khelo India Beach Games 2025-26 में भी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उन्हें Third Eye Brain Gym Pratibha Nari Award 2026 से सम्मानित किया जा चुका है।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत प्रेरित करने की पहल
महिला अधिकारिता विभाग की ब्लॉक सुपरवाइजर शालिनी पारेता ने बताया कि यह पहल ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत की गई है। इसका उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाशाली बालिकाओं को नेतृत्व, प्रशासन और भविष्य निर्माण के प्रति प्रेरित करना है। अपने एक दिन के कार्यकाल के दौरान SDM बनीं खनक राठौर ने तहसील पीपल्दा, डिप्टी ऑफिस और अन्य सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझा, अधिकारियों से जानकारी ली और सरकारी कार्यों की बारीकियों को करीब से जाना।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस का बड़ा दांव; हर ग्राम पंचायत में बनेगी कमेटी, 5 लाख पदाधिकारी नियुक्त होंगे
विज्ञापन



बेटियों के सशक्तिकरण की अनूठी पहल
यह अनुभव न केवल खनक के लिए यादगार रहा, बल्कि समाज में बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बेहद प्रेरणादायक बताया। खनक राठौर की यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि यदि बेटियों को सही अवसर और मार्गदर्शन मिले, तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकती हैं और समाज का नाम रोशन कर सकती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें