त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कोटा-रशीदपुर खोरी-कोटा के मध्य स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इस स्पेशल रेलसेवा के संचालन से राजस्थान के विभिन्न शहरों सहित मार्गवर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09803, कोटा-रशीदपुर खोरी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 7, 9 एवं 10 नवंबर को कोटा से 21.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 5.40 बजे रशीदपुर खोरी पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09804, रशीदपुर खोरी-कोटा स्पेशल रेलसेवा 8, 10 एवं 11 नवंबर को रशीदपुर खोरी से 7.15 बजे रवाना होकर उसी दिन 16.30 बजे कोटा पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें: नागौर: पटाखा गोदाम ब्लास्ट में प्रशासन की लापरवाही उजागर, कलेक्टर ने खुद कबूली चूक, जांच के घेरे में अधिकारी
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह स्पेशल रेलसेवा अपने मार्ग में लाखेरी, इंद्रगढ़, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, ढेहर का बालाजी, रींगस एवं सीकर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इससे इन स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
16 डिब्बों के साथ संचालित होगी स्पेशल रेलसेवा
इस रेलसेवा में यात्रियों की सुविधा के लिए 1 थर्ड एसी, 3 द्वितीय शयनयान, 2 द्वितीय कुर्सीयान, 8 साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।