कोटा के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित भारत विकास परिषद अस्पताल में सर्राफा कारोबारी मौलिक जैन की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके साले कपिल जैन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कटार भी बरामद की गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दादाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित भारत विकास परिषद अस्पताल में सर्राफा कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई कटार भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर है और उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
अस्पताल के प्रतीक्षालय में हमला
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 12 नवंबर को सर्राफा कारोबारी मौलिक जैन अपनी पत्नी रुचिका जैन के साथ अपनी सास से मिलने अस्पताल गए थे। इस दौरान दोनों आईसीयू के सामने बने प्रतीक्षालय में बैठे हुए थे। सुबह करीब 10 बजे रुचिका का भाई कपिल जैन अचानक वहां पहुंचा और उसने मौलिक जैन के सीने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में मौलिक जैन गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान किया मृत घोषित
गंभीर रूप से घायल मौलिक जैन को तत्काल भारत विकास परिषद अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ले जाया गया। वहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कोटा हार्ट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी रुचिका जैन ने दादाबाड़ी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और जांच आरंभ की।
पुलिस टीम ने आरोपी कपिल जैन को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कटार भी जब्त कर ली है। पुलिस अब हत्या के पीछे छिपे कारणों, आपसी विवाद तथा अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।