फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा-बारां फोरलेन पर भीषण दुर्घटना: डोल मेले से लौट रहे दो युवकों की मौत; 24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा

Sat, 10 Oct 2026 05:54 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

राजस्थान के कोटा में कोटा-बारां फोरलेन पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। दोनों बारां के डोल मेले से मोटरसाइकिल पर कोटा लौट रहे थे। डायरा गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे युवकों को एक अज्ञात भारी वाहन ने कुचल दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा-बारां फोरलेन पर कैथून थाना क्षेत्र में डायरा गांव के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बारां में आयोजित डोल मेले से मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोटा लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दो बाइकों की भिड़ंत के बाद हुआ हादसा
कैथून थानाधिकारी मनोज सिकरवार के अनुसार यह दुर्घटना रात करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच घटी। दोनों युवक अपनी मोटरसाइकिल से बारां के डोल मेले से कोटा की ओर आ रहे थे। डायरा के पास अचानक उनकी मोटरसाइकिल की भिड़ंत किसी अन्य मोटरसाइकिल से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक असंतुलित होकर सड़क पर जा गिरे। उसी समय वहां से गुजर रहे एक अज्ञात भारी वाहन ने सड़क पर गिरे युवकों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए तत्काल एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान और पुलिस कार्रवाई
हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान सन्नी उर्फ सोनू (30), निवासी घोड़ा बस्ती और सुनील (24), निवासी बरड़ा बस्ती के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया और परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। कैथून थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए सन्नी के शव को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सुनील के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना के बाद फरार हुए अज्ञात भारी वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


चौबीस घंटे के भीतर दूसरी बड़ी दुर्घटना
कैथून थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के भीतर यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा है। इससे पहले शुक्रवार तड़के करीब 4:00 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बालापुरा और गोपालपुरा टोल के बीच एक अन्य दुर्घटना हुई थी। वहां खड़े एक ट्रक के पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। इसके तुरंत बाद एक और ट्रक आकर उनसे टकरा गया था। तीन ट्रकों की इस भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई थी और चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें