फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar: खाचरियावास गांव में मां ने ही कराया छह साल के बच्चे का अपहरण, ससुर की शिकायत पर केस दर्ज, जानें मामला

सार

खाचरियावास कस्बे में 6 वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। पूरी रात भाग दौड़ कर पुलिस ने बच्चे को किया दस्तयाब। ससुर की शिकायत पर मां के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मां ने कराया बच्चे का अपहरण। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र के खाचरियावास कस्बे में 6 वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिली कि खाचरियावास कस्बे में घर के बाहर खेल रहे गौरव नाम के 6 वर्षीय बच्चे को दो महिलाओं और एक पुरुष ने मिलकर किडनैप कर लिया। सूचना मिलते ही एसएचओ मदन कड़वासरा ने थाना क्षेत्र के सीमाओं पर जगह-जगह नाकाबंदी करवाई और जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन




सीसीटीवी कैमरे वह आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस की कई टीमें लगातार बच्चे की पूरी रात तलाश करती रहीं। इसके साथ ही बानसूर मनोहरपुर, जयपुर आदि स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस को बच्चे को ढूंढने में पुलिस को सफलता मिली और झोटवाड़ा इलाके में बच्चा अपनी मां और मामा के घर से दस्तयाब किया गया।

बच्चे की मां ने ही करवाया था उसका अपहरण
एसएचओ मदन कड़वासरा ने बताया कि बच्चे को दस्तयाब करने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ, जिसमें सामने आया कि 6 वर्षीय गौरव का अपहरण उसी की मां रेणु ने अपने साथियों के साथ मिलकर करवाया और अपने साथ लेकर चली गई। पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चे की मां रेणु और पिता जितेंद्र कुमार के बीच दहेज प्रताड़ना का मामला कोर्ट में चल रहा है और कोर्ट के आदेशों से बच्चे का भरण पोषण पिता को सौंपा गया है। इसी बीच बच्चे की मां रेणु ने मौका पाकर घर के बाहर खेल रहे बच्चे को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई। बच्चे के दादा सत्यनारायण स्वामी ने महिला के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ कड़वासरा ने बताया कि त्वरित कार्रवाई कर पूरी रात भाग दौड़ कर बच्चों को दस्तयाब करने में हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार एवं कॉन्स्टेबल दिलीप की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें