फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा सहित तीन पर अपहरण का केस, जानिए क्या है मामला

Fri, 03 Feb 2023 11:12 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा सहित तीन पर अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि सरकारी गाड़ी में अपहरण किया गया। मारपीट भी की गई।
विज्ञापन
नीम का थाना - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वार्ड नंबर 31 निवासी दुर्गा सिंह ने राजस्थान के सीकर जिले के नीम का थाना क्षेत्र में एक एफआईआर दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा समेत तीन के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया गया है। थाने में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि प्रार्थी ककराना पंचायत का वार्ड पंच है। दुर्गा सिंह उदयपुरवाटी में भी कई राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होता है। इसी बात को लेकर मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा उनसे रंजिश रखते हैं। करीब 15 दिन पहले मंत्री ने फोन कर धमकाया था और कहा कि तेरे को राजनीति करना सिखाऊंगा। 

विज्ञापन

 
रिपोर्ट में दुर्गा सिंह ने बताया कि 27 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने पहले तो फोन किया और उसकी लोकेशन पूछी। जब कहा कि वह नीमकाथाना है तो इसके आधे घंटे बाद राजेंद्र गुढ़ा अपने ड्राइवर और पीए कृष्ण कुमार के साथ अपनी सरकारी गाड़ी में आया। इसके अलावा एक अन्य लाल रंग की गाड़ी और एक पुलिस की गाड़ी भी थी। गुढ़ा के अलावा करीब दस लोग और एक महिला विमला कंवर भी थी।

कॉलर और गर्दन पकड़ कर जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया
वार्ड पंच ने आरोप लगाया कि गुढ़ा ने कॉलर और गर्दन पकड़ कर मुझे अपनी सरकारी गाड़ी में बैठा दिया। इसके बाद फॉर्म हाउस पर ले जाने लगे। रास्ते में उन्होंने उदयपुरवाटी थाना अधिकारी को फोन कर कहा कि दुर्गा सिंह को लेकर आया हूं यह मान जाता है तो ठीक, नहीं तो उस पर ऐसा मुकदमा लगाना कि एक दो साल तक बाहर नहीं आ पाए। यही बात गुढ़ा ने किसी जितू बन्ना वकील को भी कही।
विज्ञापन


बातचीत करने से बच रहे मंत्री
वार्ड पंच ने रिपोर्ट में गुढ़ा पर खाली चेक करवाने का भी आरोप लगाया है। रिपोर्ट में दुर्गा सिंह ने बताया कि मुझे गिरावड़ी फार्म हाउस ले जाते ही गुढ़ा ने धमकाया और कहा कि बड़ा नेता बन गया है, तू यहां से जिन्दा जाना चाहता है तो मेरा विरोध करना बंद कर दे। तेरे खाली चेक साइन करके दे। फिर कहा कि तेरे खाते में रुपये ही नहीं हैं, तेरे भाई को बुला। फोन नहीं होने की बात कही तो गुढ़ा ने खुद के फोन से मेरे छोटे भाई विक्रम सिंह को फोन किया। इधर, इस मामले में जब मंत्री गुढ़ा से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो वे इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें