फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: बीसलपुर पाइप लाइन में लीकेज से व्यर्थ बहा हजारों गैलन पानी, गेहूं और सरसों की फसलें पानी में डूबी

Mon, 02 Dec 2024 04:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

बीसलपुर पाइप लाइन में लीकेज से हजारों गैलन पानी व्यर्थ बह गया। गेहूं और सरसों की फसलें पानी में डूब गई। समय पर मरम्मत नहीं करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
पानी बहता हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केकड़ी जिले में बघेरा से जूनिया के बीच बिछी हुई बीसलपुर पेयजल सप्लाई की 1100 मिमी व्यास की पाइप लाइन में लीकेज हो जाने से हजारों गैलन पानी व्यर्थ बहकर बर्बाद हो गया। वहीं लीकेज का पानी पाइप लाइन के आसपास के खेतों में भर गया, जिससे खेतों में उगाई हुई गेंहू व सरसों की फसलें पानी में डूब गई है। इससे फसलों के गलने के बुरे आसार बन गए हैं।

विज्ञापन


केकड़ी में बघेरा फिल्टर प्लांट से जूनिया गांव के बीच बिछी हुई 1100 मिमी व्यास की बीसलपुर पाइप लाइन के चेंबर में लीकेज के कारण आसपास के खेतों में पानी भर गया, जिससे ग्राम देवलिया खुर्द के किसानों की गेहूं और सरसों की फसलें पानी में डूब गई। गांव के किसान महावीर माली, जगदीश कुमावत और घीसा बैरवा ने बताया कि पाइपलाइन से लगातार पानी बहने से खेत लबालब हो गए। इससे फसलें खराब होने के कगार पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


इन किसानों का कहना है कि पिछले दो-तीन दिनों से पाइप लाइन के लीकेज का पानी उनके खेतों में भरता रहा। खेतों में फसलों की सिंचाई का कार्य किसान पहले ही कर चुके हैं। अब लीकेज का अतिरिक्त पानी खेतों में आने से फसलें जलमग्न हो गई है। स्थिति यह है कि पानी को खेतों से बाहर निकालने का भी कोई साधन नहीं है, क्योंकि दूसरे किसान अपने खेतों से पानी नहीं निकलने दे रहे हैं। काश्तकार महावीर माली ने कहा कि अगर समय रहते जलदाय विभाग ने लीकेज दुरुस्त कर दिया होता, तो न फसलें खराब होती और न ही हजारों गैलन पानी बर्बाद होता। अब किसानों का कहना है कि फसलें बर्बाद होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? इस स्थिति में किसानों ने उच्च अधिकारियों को शिकायत कर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


पीएचईडी के एक्सईएन विक्रम गुर्जर ने कहा कि इस मामले की जानकारी अब मिली है। अधिकारियों को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। वहीं जेईएन शिवलाल गुर्जर ने बताया कि शनिवार को बघेरा फिल्टर प्लांट से जूनिया क्षेत्र की पाइपलाइन के एक लीकेज को ठीक किया गया तथा रविवार को दूसरी जगह का लीकेज भी दुरुस्त कर दिया गया। अगर और कहीं भी लीकेज की जानकारी मिलती है, तो उसे भी तुरन्त ठीक किया जाएगा। लीकेज से पेयजल आपूर्ति भी आंशिक रूप से बाधित रही। इसका असर केकड़ी, सावर, सरवाड़, भिनाय, मसूदा, अंराई, नसीराबाद, किशनगढ़ और बिजयनगर क्षेत्रों पर रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें