फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: खनन माफिया पर कसा पुलिस का शिकंजा, अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से जमा की गई 2640 टन बजरी जब्त

Fri, 04 Oct 2024 10:53 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

जिले के टोडारायसिंह क्षेत्र में पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए करीब 2640 टन अवैध बजरी का विशाल स्टाक जब्त किया है। इस संबंध में छह अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
अवैध बजरी के ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने खनिज विभाग के सहयोग से टोडारायसिंह क्षेत्र में अवैध बजरी खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से जमा की गई 2640 टन बजरी जब्त की है। बजरी के ये बड़े-बड़े अवैध ढेर क्षेत्र के ग्राम बोटून्दा, भैरूपुरा मीणान और चन्दपुरा मोड़ के पास भंडारण किये गए थे। इस कार्रवाई को बजरी के अवैध खनन पर रोक लगाने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर चलाया गया, जिसके तहत इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस और खनिज विभाग की इस कार्रवाई में 2640 टन बजरी का अवैध स्टाक जब्त कर धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत 6 अलग-अलग प्रकरण पंजीकृत किए गए हैं। इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह, पुलिस उपअधीक्षक हर्षित शर्मा और टोडारायसिंह थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार गोदारा ने किया, जिसमें खनिज विभाग के सहायक अभियंता दिनेश सैनी ने सहयोग किया।

पुलिस को क्षेत्र के ग्राम बोटून्दा, भैरूपुरा मीणान और चन्दपुरा मोड़ के पास अलग-अलग स्थानों पर अवैध बजरी के बड़े स्टाक पड़े होने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस व खान विभाग ने तत्परतापूर्वक छापा मारने की कार्रवाई को अंजाम देकर बड़ी सफलता हासिल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें