फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: ग्रामीणों की सजगता से पकड़ा गया 30 गोवंश से भरा ट्रक, एक गाय की मौत, तस्कर फरार

Thu, 27 Feb 2025 11:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

ट्रक में तीन गाय और 27 बछड़े मिले, जिनमें एक गाय की मौत हो चुकी थी और अन्य गोवंश घायल थे। ट्रक में चारा, पानी, हवा, और रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं थी। पुलिस ने मवेशियों को ग्राम पंचायत पाडलिया को सुपुर्द कर दिया और तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
तस्करों से मुक्त कराई गई गाय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केकड़ी क्षेत्र में गौवंश की तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया। सजग ग्रामीणों ने इस तस्करी को विफल कर दिया। तस्करों ने एक ट्रक में 30 गौवंश को इस कदर भरा कि इनमें से एक गाय ने दम तोड़ दिया, जबकि कुछ मवेशी लहूलुहान हो गए।

विज्ञापन


केकड़ी क्षेत्र की भिनाय थाना पुलिस ने बीती रात ग्राम चावंडिया के जंगल में 30 गोवंश से भरे ट्रक को जब्त किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए पांच गौ तस्कर मौके पर ट्रक और अपनी तीन मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। भिनाय थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम पंचायत पाडलिया के गांव चावंडिया के जंगल में चार-पांच गौ तस्कर गायों और बछड़ों को अवैध रूप से ट्रक में भर रहे हैं। बताया गया कि मौके पर खड़े ट्रक में क्रूरतापूर्वक गायों और गायों के बछड़े काफी संख्या में भरे हुए हैं। सूचना मिलते ही वे मय जाप्ते के चावंडिया और लक्ष्मीपुरा के बीच के घने जंगल में मौके पर पहुंचे, तो वहां एक ट्रक और तीन मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली।

मौके पर मौजूद गांव के बृजराज सिंह और दो तीन अन्य ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय लोगों को सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर आ गए थे। उन्होंने देखा कि चार पांच गौ तस्कर ट्रक में गायों और बछड़ों को क्रूरतापूर्वक ठूंस ठूंस कर भर रहे थे। तस्कर ग्रामीणों को देखकर मौके से ट्रक और तीन मोटरसाइकिलों को छोड़कर भाग गए। आवेशित ग्रामीणों ने ट्रक और तीनों मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


भिनाय थानाधिकारी ने बताया कि ट्रक में गायों और बछड़ों को चारा, पानी, हवा, रोशनी की व्यवस्था नहीं थी। ट्रक में तीन गाय तथा 27 बछड़े मिले। जिनमें से एक गाय की मौत हो गई और अन्य दो गाय और बछड़ों के जगह जगह खून के निशान मिले। पुलिस ने ट्रक में भरे गोवंश को और क्षतिग्रस्त ट्रक और तीन मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद जीवित दो गाय और 27 बछड़ों को ग्राम पंचायत पाडलिया को सुपुर्द किया गया।

भिनाय पुलिस ने अज्ञात गौ तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा तस्करों की तलाश की जा रही है। इस घटना में मृत गाय का मौके पर पशु चिकित्सक बुलाकर पोस्टमार्टम करवाया गया, बाद में उसे दफनाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें