फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: जिला परिषद आपके द्वार कार्यक्रम में दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, विकास कार्यों का लोकार्पण

Fri, 29 Nov 2024 03:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनता के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को जानना और मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण करने के लिए जिला परिषद आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की सरवाड़ पंचायत समिति में जिला परिषद आपके द्वार कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। समारोह में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम व जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा ने क्षेत्र की 22 ग्राम पंचायतों में 2 करोड़ 95 लाख 53 हजार रुपयों के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति-नीति के साथ देश तेजी से आगे बढ़ता हुआ विकास के नए पायदान छू रहा है। यही कारण है कि हाल ही में हुए विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव में जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताते हुए भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत सौंपा है।

विधायक गौतम यहां जिला परिषद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय जनसुनवाई व विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण समारोह में संबोधित कर रहे थे। गौतम ने केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रमुख हाईवे स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने सभी अधिकारियों से पूरी संवेदनशीलता के साथ जन समस्याओं का निराकरण करने के लिए कहा।
विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा ने कहा कि राज्य में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही उनका प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद में बैठकर कार्य करने की अपेक्षा जनता के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को जानना और मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण करने के लिए जिला परिषद आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया। उन्होंने समारोह में मौजूद महिलाओं से कहा कि वह अपनी बच्चियों को पढ़ाएं और शिक्षा के माध्यम से उनके भविष्य को संवारने का कार्य करें। उन्होंने केकड़ी विधानसभा में कराए गए विकास कार्यो की भी जानकारी दी।

समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता भंवरसिंह पलाड़ा ने कहा कि उन्होंने गरीबों की सेवा का संकल्प लिया है, जिसे वे सभी के साथ मिलकर पूरा कर रहे हैं। कार्यक्रम को उपजिला प्रमुख हगामीलाल चौधरी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने भी संबोधित किया। सरवाड़ प्रधान घीसीदेवी गुर्जर, केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़, सराना सरपंच नीलम दूनीवाल, फूलसिंह राठौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, राजवीर भींचर, रामकरण गुर्जर व भागचंद चौधरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

3 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

समारोह में विधायक शत्रुघ्न गौतम व जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा ने केकड़ी जिले की सरवाड़ पंचायत समिति क्षेत्र के अंतर्गत 22 ग्राम पंचायतों में 2 करोड़ 95 लाख 53 हजार रुपयों के 44 विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण किया। समारोह में सामाजिक सुरक्षा योजना में 11 लोगों की पेंशन स्वीकृति जारी की गई। पालनहार योजना में एक तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 2 लागों को लाभान्वित किया गया। जन्म-मृत्यु के 13 प्रमाण पत्र जारी किए गए साथ ही 15 आवेदकों को पट्टे भी जारी किए गए।

अपने-अपने क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने पर समारोह में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना मित्तल, डॉ. रतनलाल मीणा, प्रसाविका कमरजहां व माया चौहान, राजीविका कार्मिक निर्मला शर्मा, कृष्णा विश्वास व ललिता कंवर, आंगनबाड़ी कार्मिक मीनू कुमावत, कोमल शर्मा, हेमलता टेलर व रेखा गौड़ को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कृषि पर्यवेक्षक अकलेश कुमार खटीक, राजेश मीणा, मीनू जीनगर व रचना जाट, शिक्षा विभाग के सत्यनारायण जांगिड़,  नंद किशोर सैन, सांवरलाल गुर्जर व शिवदयाल जाट तथा पंचायत समिति के प्रसार अधिकारी यज्ञेश मिश्रा, किशनलाल खाती, पवन छीपा, रंगलाल सैनी व जयराम यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें