फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: खेती से नहीं मिल रहा सही पैसा तो 35 प्रतिशत की छूट पर लगाएं फूड प्रोसेसिंग यूनिट, यहां करें आवेदन

Tue, 24 Dec 2024 11:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

भारत सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए 'प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना' शुरू की है, जिसमें किसानों और युवाओं को फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए आर्थिक अनुदान दिया जा रहा है। इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को केकड़ी जिला मुख्यालय पर कृषि उपज मंडी समिति के सभागार में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में तकनीकी प्रबंधक छवि व्यास ने आवेदन से लेकर अनुदान मिलने तक की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 

विज्ञापन


मंडी सचिव उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि लघु एवं कुटीर उद्योग लगाने वाले लोगों के लिए यह योजना बेहद लाभदायक है। इस योजना में 35 प्रतिशत तक पूंजीगत अनुदान (अधिकतम 10 लाख रुपये) मिल सकता है। योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से आर्थिक लाभ लेने के लिये योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmfme.mofpi.gov.in/pmfme/ पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

मंडी सचिव ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य रोजगार की तलाश में गांव से शहरों की तरफ पलायन करने वाले किसानों और युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे और उन्हें खेती के साथ-साथ आमदनी का दूसरा साधन भी मिलेगा। कार्यशाला के दौरान 20 लोगों का योजना के तहत रजिस्ट्रेशन किया गया।
विज्ञापन


कार्यशाला में मंडी सचिव उमेश शर्मा, तकनीकी प्रबंधक छवि व्यास, एलडीएम राजेश परमार, डीआरसी नितेश, व्यापारिक एसोसिएशन अध्यक्ष शिवप्रसाद तोषनीवाल, डीआरपी पुष्पेन्द्र शर्मा, संगीता पांचाल, राहुल पोरवाल, सीए दिव्या सोमानी, पर्यवेक्षक राजेन्द्र प्रसाद बैरवा, कैलाशचन्द जैन, सुरेशचन्द पारीक, नीरज शर्मा, चन्द्रप्रकाश गुर्जर व विशाल सहित एसएसजी की 30 महिला सदस्याएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें