फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News : रास्ते में पैदल जा रहे दादा-पोती को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला, मौके पर दोनों की मौत

Fri, 03 Jan 2025 10:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

केकड़ी के समीप एक गांव में हुए एक सड़क हादसे में तीन साल की पोती को गोद में लेकर पैदल जा रहे पचास वर्षीय दादा को एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केकड़ी-बघेरा मार्ग पर स्थित ग्राम मेवदाकला में शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे करीब एकलसिंहा गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक डंपर की चपेट में आने से दादा-पोती की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग छूटा। सूचना पर सिटी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों द्वारा बताई गई दिशा में मौके से फरार हुए डंपर का पीछा कर ग्राम एकलसिंहा के पास उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मेवदाकला निवासी सुरेन्द्र मीणा (50) पुत्र भोमा मीणा अपनी तीन वर्षीय पोती निव्या पुत्री मनीष मीणा के साथ पैदल जा रहा था। गांव में एकलसिंहा मोड़ के पास डंपर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर दादा-पोती को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही सिटी थाना पुलिस के एएसआई राकेश कुमार, कांस्टेबल शुभकरण व रामराज सामरिया मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे और शवों को राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। इसी दौरान पुलिस ने फरार डंपर का पीछा कर उसे भी पकड़ लिया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद दादा व पोती दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शव मोर्चरी में रखवाकर पंचनामा व पोस्टमार्टम आदि की कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें