फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: पटेल मैदान में मनेगा दशहरा, आंखों से अंगारे बरसाएगा 51 फीट ऊंचा रावण, मुकुट से निकलेगी रोशनी

Sat, 12 Oct 2024 03:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

केकड़ी में पटेल मैदान पर दशहरे के मौके पर होने वाले रावण दहन के लिए तैयार किए गए रावण के पुतले की आंखों से अंगारे बरसेंगे। 51 फीट ऊंचे बनाए गए इस रावण के दहन से पूर्व नगर में रघुनाथ जी महाराज की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
पटेल मैदान में खड़े रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केकड़ी में दशहरा पर्व के मौके पर शनिवार को पटेल मैदान में नगर परिषद के तत्वावधान में 51 फीट ऊंचे रावण व 35-35 फीट ऊंचे कुम्भकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। इससे पूर्व नगर में रघुनाथजी महाराज की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। दशहरे के इस कार्यक्रम के लिए फतहपुर सीकरी के कफील अहमद फारुकी एवं उनकी टीम के सदस्यों ने रावण, कुम्भकर्ण एवं मेघनाद के पुतले तैयार किए हैं। नगर परिषद के सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामगोपाल चौधरी ने बताया कि रावण दहन के दौरान बूंदी के रऊफ खान एवं उनकी टीम द्वारा भव्य व आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी।

विज्ञापन


दोपहर को दो बजे पुरानी केकड़ी स्थित रघुनाथजी कुंज मंदिर से ढोल-बाजों के साथ भजन-कीर्तन करते हुए रघुनाथजी महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान व रावण सहित रामायण के पात्रों की झांकियां सजाई जाएंगी। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर परिषद द्वारा पटेल मैदान पर आयोजित दशहरा उत्सव में पहुंचेगी, जहां विजयादशमी पर्व की शुरुआत की जाएगी।

उत्सव के अंतर्गत श्री रामचरित मानस की प्रमुख चौपाइयों का अनुवाद विजयवर्गीय समाज के लोगों द्वारा किया जाएगा। इस दौरान रामचरित मानस के अनुरूप राम कथा के विभिन्न दृष्टांतों सीताहरण, जटायु वध, लक्ष्मण मूर्छा, लंका दहन व रावण वध का सजीव मंचन होगा। तत्पश्चात रावण दहन किया जाएगा। इसके बाद बैंड-बाजों के साथ रघुनाथजी की भव्य शोभायात्रा व झांकियां पुनः कुंज मंदिर पहुंचेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें