फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: गोवर्धन पर्व पर पटाखेबाजी में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान

Sun, 03 Nov 2024 07:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

कल गोवर्धन पूजा के दौरान हुई पटाखेबाजी में केकड़ी शहर समेत जिले में आगजनी की एक दर्जन से ज्यादा घटनाएं सामने आई हैं, जिन्हें दमकल की मदद से बुझा दिया गया। आगजनी की घटना में जहां केकड़ी में एक कार जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को गोवर्धन पर्व के दौरान केकड़ी शहर समेत जिले में कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं दर्ज की गईं। इन घटनाओं में जहां केकड़ी में एक कार जलकर खाक हो गई, वहीं कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व बाड़ों में भी आग की सूचना है। सरवाड़ में भी एक दुकान सहित अन्य स्थानों पर आगजनी की घटनाओं में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान व्यक्त किया गया है।

विज्ञापन


केकड़ी में दमकलें रात भर आग बुझाने के लिए इधर से उधर दौड़ती रही। दमकलों की सक्रियता से हर जगह आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़े हादसे होने से बच गए। दमकलकर्मी मनीष कुमार ने बताया कि परिषद की तीनों दमकल द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगी आग बुझाने का सिलसिला शनिवार शाम को लगभग छह बजे शुरू हुआ, जो रविवार अलसुबह 3 बजे तक चलता रहा। इस दौरान दमकलकर्मियों की टीमों ने लगातार काम किया तथा घटनाओं के विकराल रूप धारण करने से पहले ही उन पर काबू पा लिया, जिसके चलते अधिकतर स्थानों पर बड़ा हादसा नहीं हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटाखों से उठी चिंगारियों के कारण ब्यावर रोड, भीलवाड़ा जयपुर बाइपास, सूरजपोल गेट एवं काजीपुरा इलाके में बाड़ों में रखे चारे एवं काजीपुरा स्थित स्टेडियम में उगी घास में आग लग गई। वहीं तेली मोहल्ला स्थित परचूनी दुकान, बैंक ऑफ बड़ौदा के जनरेटर, बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप स्थित टेंट हाउस की दुकान, ब्यावर रोड चौराहे पर स्कूटी एवं कृषि उपज मंडी के समीप अल्टो कार भी पटाखों की चपेट में आने से खाक हो गई।
विज्ञापन


उधर जिले के सरवाड़ कस्बे में भी पटाखों से कई जगह आग लगने की खबरें आई हैं। सरवाड़ क्षेत्र के ग्राम जगपुरा में शनिवार को घीसालाल धाकड़ के बाड़े में आग से करीब 15 ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंची दमकल की मदद से करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पशुओं का चारा जलने से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इसी प्रकार सरवाड़ कस्बे में स्वरूप कॉलोनी के बाहर टीकमचंद अजमेरा की दुकान में संचालित तेल के घाणे में आग लग गई। इसके चलते दुकान में रखा कच्चा माल और मशीनों को नुकसान पहुंचा। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें