फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: बेकाबू कार ने मारी बाइक सवार को टक्कर, हादसे में फैक्ट्री मजदूर की मौत

Wed, 06 Nov 2024 09:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

केकड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में एक बेकाबू कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मजदूर हंसराज गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केकड़ी शहर में जयपुर रोड पर मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, गुजरवाड़ा केकड़ी निवासी हंसराज गुर्जर (54) पुत्र भूरा गुर्जर जयपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। बीती रात वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान जयपुर रोड पर शिवम धर्मकांटा के समीप सामने से आ रही बेकाबू कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि हंसराज बाइक सहित ऊंचा उछलकर दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में हंसराज को गंभीर चोटें आईं और वह बुरी तरह लहूलुहान हो गए। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। टक्कर से मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


टक्कर मारने के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और अचेत अवस्था में दुर्घटनाग्रस्त मजदूर को केकड़ी जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर केकड़ी सिटी थाना के हेड कांस्टेबल रामफूल मीणा मय जाब्ता अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। 

पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे में घर की रोजी-रोटी जुटाने वाले हंसराज की मृत्यु से परिवार में शोक की लहर है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें