फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli: महिला का पेड़ से लटकता हुआ मिला शव, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

Fri, 15 Nov 2024 03:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karauli: मंडरायल किले में एक पेड़ से महिला का शव लटका हुआ मिला। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली के मंडरायल किले में एक पेड़ से महिला का शव लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक महिला की पहचान मुनेशी मीणा निवासी खिरकन के रूप में हुई है। महिला का शव मंडरायल हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। महिला 13 नवंबर से घर से गायब थी। मंडरायल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंडरायल थाना अधिकारी महेंद्र चौधरी ने बताया कि मुनेशी मीना पत्नी धीरज मीणा उम्र 23 साल निवासी खिरकन 13 नवंबर को पति और बच्चों के साथ सीकर से लौटी थी।

विज्ञापन


पति धीरज के किसी परिवारजन की तबीयत खराब होने के कारण धीरज पत्नी और बच्चों को मंडरायल बस स्टैंड पर छोड़कर उन्हें देखने हॉस्पिटल चला गया। वापस जब लौटा तो पत्नी गायब मिली। बच्चों से पता लगा की पत्नी कहीं चली गई है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और गुमशुदा महिला की तलाश शुरू की।

शुक्रवार सुबह किसी ने मंडरायल किले में एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने की जानकारी दी। सूचना पर मंडरायल थाना पुलिस किले में घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पेड़ से उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां महिला की पहचान मुनेशी मीणा के रूप में हुई है। मंडरायल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें