फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: गोद भराई करने गया था लड़का, ग्रामीणों ने बंधक बनाकर काटे बाल-मूंछ; वजह हैरान कर देगी

Sun, 19 Jan 2025 06:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karauli: रोसी गांव में 10 लोग गोद भराई यानी कि (सगाई) करने गए थे। कार्यक्रम में लड़के वालों ने लड़की वालों के घर पर पहुंचकर किसी कारण मना कर दिया, उस पर लड़की वालों के परिवार सहित आए हुए ग्रामीणों ने लड़के के मूंछ और बाल काट दिए। आइये समझते है पूरा मामला…
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बंधक बनाकर काटे बाल-मूंछ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली जिले में शनिवार को लड़की से सगाई करने से इनकार करना लड़का पक्ष को भारी पड़ गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने लड़के पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया और लड़के की मूंछ और बाल काट दिए। इस दौरान उन्होंने घटना का वीडियो भी बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने पुलिस के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

नादौती थाना के एसआई महेंद्र शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की है। वायरल वीडियो के मुताबिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो लड़के पक्ष के लोग अपने गांव निकल गए थे। इसके बाद पुलिस टीम लड़का पक्ष के गांव पहुंची और उनके बयान दर्ज किए। उन्होंने पंच-पटेलों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों से बात करने के बाद ही पुलिस में मामला दर्ज कराने की बात कही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें