फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 15 Aug 2024 05:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karauli News: करौली लांगरा थाना क्षेत्र स्थित भांकरी गांव के बीरबल का पुरा में पोखर में एक बालक और बालिका की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीण और परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद बालक बालिका के शव पोखर से बाहर निकाले हैं। 
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लांगरा थाना अधिकारी वासुदेव बसवाल गांव पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही बालक-बालिकाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए करौली हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन

 

लांगरा थाना अधिकारी वासुदेव बसवाल ने बताया कि भांकरी गांव के बीरबल का पुरा निवासी अभिषेक उर्फ संतोष पुत्र राकेश उम्र 10 साल और सुलेखा पुत्री मुकेश उम्र दस साल स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के बाद अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान पोखर की पाल पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

आसपास मौजूद बच्चों ने घर जाकर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीणों की भीड़ पोखर पर जमा हो गई। ग्रामीण और परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद बालक-बालिका के शव पोखर से बाहर निकाले और घर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही लांगरा थाना पुलिस मृतकों के गांव पहुंची और परिजनों से जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें