फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli: स्कॉर्पियो से कुचलकर युवक की हत्या करने का मामला, दो साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Aug 2024 08:55 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karauli: स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या करने के मामले में 2 साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को हिण्डौन की सूरौठ थाना पुलिस ने सोमवार को जयपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं तथा उनकी गिरफ्तारी पर करौली जिला पुलिस अधीक्षक ने दो -दो हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
दो आरोपी हुए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना प्रभारी महेश कुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी रामवीर सिंह गुर्जर एवं पुष्पेन्द्र उर्फ लल्लू गुर्जर है। थाना प्रभारी ने बताया कि 4 सितंबर 2022 को धीरसिहं गुर्जर निवासी केडापुरा सकरघटा थाना मासलुपर जिला करौली ने सूरौठ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 4 सितंबर को समय करीब 3 बजे पर बीछिपुरा के शराब के ठेके के सामने ओमवीर, रामवीर जाति गुर्जर निवासी अनीजरा राधेश्याम, सीताराम निवासी नांगल दुरगशी व 4-5 अन्य लोग अपनी स्कार्पियो गाड़ी से खड़े थे।

विज्ञापन


इन्होंने शराब के ठेके के सामने अपनी गाड़ी लगाई। सामने से वेद प्रकाश आदि बोलेरो से चामुन्डा देवी की जात देखने जा रहे थे। उपरोक्त आरोपियों ने इन दोनों को घेरकर थाप मुक्कों से मारपीट करने लगे। इनकी मारपीट को देखकर चाचा का लड़का विमल पुत्र जनक सिहं गुर्जर, हंसराम पुत्र सूकाराम गुर्जर व आदेश पुत्र वेदप्रकाश गुर्जर बीच बचाव करने आये तो मैंने भी बीच बचाव किया।

जिसके बाद उपरोक्त चारों आरोपियों ने इनके साथ मारपीट कर बीच सड़क पर पटक कर गाड़ी से विमल, हंसराम व आदेश को जान से मारने की नीयत से बुरी तरह कुचल दिया, जिससे विमल की हालत खराब होने पर तीनों को हिंडौन अस्पताल लेकर आये, जहां डाक्टरों ने विमल को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें