फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: युवक के साथ मारपीट करने के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग, कलेक्टर और SP को ज्ञापन सौंपा

Mon, 11 Mar 2024 04:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

karauli: बीते दिनों एक युवक को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट किए जाने के मामले में परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों जिला मुख्यालय पर एक युवक से मारपीट करके उसे बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए युवक के परिजनों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है। परिवारजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन

       
भाजपा नेता अशोक पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 24 फरवरी की शाम अंकित पुत्र लक्ष्मीनारायण अपने ठेले से घर जा रहा था, तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक और उनके परिवारजनों ने अंकित से मारपीट करते हुए उसका अपहरण कर लिया और उसे करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट की। साथ ही युवक के पास से उसका मोबाइल, घड़ी, सोने की चेन और बिक्री के 4 हजार आठ सौ रुपये छीन लिए। 

आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे कुछ युवकों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर युवक को छुड़वाया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित युवक को ही थाने में बंद कर दिया। परिजनों ने इस मामले की एफआईआर थाने में दर्ज कराई है लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें