फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अवैध देशी कट्टे के साथ बदमाश गिरफ्तार, किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था आरोपी

Wed, 13 Mar 2024 10:38 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karauli: जिले की मासलपुर थाना पुलिस ने संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मासलपुर थाना पुलिस ने अवैध देशी कट्टा के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। मासलपुर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। थाना अधिकारी चंचल शर्मा ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ और अपराध नियंत्रण के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टिंकू कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह कहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सौरभ कॉलेज, मासलपुर, करौली रोड के पास संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में एक बदमाश घूम रहा है। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध देशी कट्टे समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें