फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News : शहर में ग्रिड स्टेशन परिसर और सहायक अभियंता कार्यालय में जलभराव, हालात जानने पहुंचे अधिकारी

Wed, 04 Sep 2024 06:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

बीते दिनों शहर में हुई लगातार बारिश के कारण ग्रिड स्टेशन परिसर और सहायक अभियंता कार्यालय में जलभराव को लेकर विद्युत निगम के चीफ इंजीनियर समेत बड़े अधिकारी करौली पहुंचे और हालातों की जानकारी ली। उन्होंने भविष्य में इस समस्या के समाधान को लेकर व्यवस्था किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण विद्युत निगम सहायक अभियंता कार्यालय और ग्रिड स्टेशन परिसर में जल भराव के मामले को लेकर विद्युत निगम चीफ इंजीनियर देवेश भडाना, एसई जयपुर ललित मिश्रा, भरतपुर एक्सईएन एन.एस. मंडलोई करौली पहुंचे। चीफ इंजीनियर सहित अन्य अधिकारियों ने करौली के बग्गी खाना क्षेत्र स्थित 33 केवी ग्रिड स्टेशन पहुंचकर बारिश के दौरान उपजे हालातों की जानकारी ली। 

विज्ञापन


करौली एसई जेएल मीणा ने बताया कि बारिश के दौरान 33 केवी ग्रेड स्टेशन के ट्रांसफार्मर पानी में डूब गए थे और जल भराव के कारण कार्यालय में रखा रिकॉर्ड भीग गया और कंप्यूटर भी खराब हो गए। उन्होंने कहा कि यही स्थिति वर्ष 2016 में भी हुई थी और अधिक बारिश होने पर आगे भी ऐसी ही स्थिति पैदा होने की आशंका बनी रहेगी। इस पर चीफ इंजीनियर ने ऊंचा फाउंडेशन बनाकर ग्रिड स्टेशन की बिल्डिंग बनाने की प्लानिंग के दिए निर्देश दिए हैं। चीफ इंजीनियर ने कहा कि अब ऐसी व्यवस्था की जाएगी, जिससे आगामी वर्षों के लिए स्थाई समाधान हो सके। उन्होंने स्थानीय सहायक अभियंता रामकुमार सहारण को इसके लिए विस्तृत ले-आउट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर करौली एक्सईएन डीडी मीणा, एईएन ललित बाबर, जेईएन राजेश मीणा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें