फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: कार लूटने के आरोप में फरार इनामी बदमाश पुलिस हिरासत में, चार आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

Sun, 12 May 2024 09:19 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

जिले की कैला देवी थाना पुलिस ने कार चालक से लूट करने के आरोप में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। मामले में तीन आरोपियों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैला देवी थाना पुलिस ने कार चालक से लूट के आरोप में दो महीने से फरार बदमाश लवकुश गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एसपी द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। मामले में तीन आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है। कैलादेवी थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


थाना अधिकारी ताराचंद ने जानकारी देत हुए बताया कि इनामी बदमाश लवकुश पुत्र कल्याण गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। इसके पहले अन्य तीन आरोपियों सागर पुत्र पृथ्वी व विश्वेन्द्र पुत्र मुकेश 2 अप्रैल  को गिरफ्तार किया गया था और इनके पास से लूटी गई कार को खरीदने वाले सुरेन्द्र पुत्र विजय को भी हिरासत में लिया गया था। आरोपियों से पूछताछ में लव कुश गुर्जर का नाम सामने आने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की और अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें