फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News : निजी स्कूल की बस ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मारी, जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज

Fri, 06 Sep 2024 11:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

जिले के खरेटा गांव के समीप एक निजी स्कूल की बस ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों युवक गांव के हनुमान मंदिर में प्रसादी ग्रहण करने जा रहे थे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरेटा गांव के पास एक निजी स्कूल की बस ने मोटर बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार युवक खरेटा गांव में हनुमान मंदिर पर प्रसादी ग्रहण करने  जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कांस्टेबल रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि पुष्पेंद्र पुत्र दीनदयाल निवासी करौली, अभिषेक पुत्र भरोसी और कान्हा पुत्र रामरज निवासी करौली हिंडौन क्षेत्र स्थित खरेटा हनुमान मंदिर पर प्रसादी ग्रहण करने बाइक से जा रहे थे। इस दौरान खरेटा गांव के पास एक निजी स्कूल की बस ने मोटर बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को उपचार के लिए करौली अस्पताल लाया गया, जहां घायल युवकों का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें