फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: मरीजों के पलंग के नीचे कुत्तों की आरामगाह, जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं से हाल बेहाल

Sat, 14 Sep 2024 09:43 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल परिसर और रोगी वार्डों में आवारा पशुओं के घूमने से आए दिन दुर्घटना और संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। रोगी और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन तथा जिला प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अस्पताल में मरीज अपनी बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती होता है लेकिन यदि यहां से ही संक्रमण का खतरा हो तो व्यक्ति कहां जाए? जिला मुख्यालय करौली के जिला अस्पताल की हालत कुछ ऐसी ही है। यहां रोगी वार्डों में आवारा पशुओं का आना-जाना लगा रहता है। अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन की इस तरफ से पूरी तरह लापरवाही साफ नजर आती है। आवारा पशुओं की बेरोकटोक आवाजाही तो एक बड़ी समस्या है ही लेकिन अस्पताल परिसर में पसरी गंदगी की तरफ भी किसी का कोई ध्यान नहीं है।

विज्ञापन


क्षेत्र के हर्ष और मुकेश शुक्ला ने बताया कि अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि अस्पताल परिसर सहित वार्डों में खुलेआम कुत्ते और आवारा पशु घुस जाते हैं। वार्डों में रोगियों के पलंग के नीचे अक्सर कुत्तों को सोते देखा जा सकता है, इससे ना सिर्फ इनके हमले का खतरा बना रहता है, बल्कि उपचार कराने आए रोगियों के संक्रमित होने का खतरा भी मंडराता रहता है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि हॉस्पिटल में आवारा पशुओं को रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है। यही कारण है कि आवारा पशु बेरोकटोक अस्पताल और वार्डों में घूमते नजर आते हैं। इस संबंध में उन्होंने अस्पताल परिसर में गंदगी, अव्यवस्था और प्रशासन तथा अस्पताल प्रबंधन पर भी अनदेखी के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें