फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन, विभिन्न मांगों के लिए राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Tue, 01 Oct 2024 04:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

जिला कांग्रेस कमेटी ने करौली कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हिंडौन विधायक अनीता जाटव, जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह और अन्य प्रमुख कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा करौली कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। एडीएम को ज्ञापन सौंप कर राजस्थान में पेट्रोल की दरें हरियाणा के बराबर करने, अतिवृष्टि से हुए फसल खराबे की गिरदावरी कराकर मुआवजा देने, कानून व्यवस्था सुधारने सहित विभिन्न मांग की है। इस दौरान हिंडौन विधायक अनीता जाटव, जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह, पीसीसी सचिव जोगिंदर सिंह, भूपेंद्र भारद्वाज, पूर्व जिला प्रमुख अभय कुमार मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन


कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष शिवराज मीणा ने बताया कि प्रदेश में अतिवृष्टि से हुई फसल खराबें की सरकार ने अभी तक गिरदावरी नहीं कराई है, जिससे किसान और गरीब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा की अतिवृष्टि फसल के नुकसान का मुआवजा दिलवाने, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, अवैध खनन पर रोक लगाने, बढ़ते महिला अपराध एवं अत्याचार के मामले, युवाओं के लिए रोजगार, बेरोजगारी भत्ता देने, पेट्रोल डीजल की कीमतें पड़ोसी राज्य हरियाणा के समान करने, बिजली पानी के संकट तथा बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग की है।

पीसीसी भूपेंद्र भारद्वाज ने बताया कि राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी जमकर हमला बोला। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें