फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: बनास नदी में बहे ट्रैक्टर चालक का शव नौ किमी दूर मिला, 50 घंटे बाद टीम ने तलाश

Thu, 29 Aug 2024 01:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

गुरुवार सुबह पुलिस, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ ने एक बार फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस दौरान घटनास्थल से करीब 9 किलोमीटर दूर चालक का शव मिला। 50 घंटे बाद शव को बरामद किया गया है।
विज्ञापन
50 घंटे बाद मिला चालक का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली जिले के सपोटरा के भूरी पहाड़ी हाड़ौती क्षेत्र में बनास नदी में ट्रैक्टर ट्राली सहित बह गए चालक का शव घटनास्थल से करीब 9 किलोमीटर दूर मिला है। एसडीआरएफ टीम, सिविल डिफेंस टीम, स्थानीय गोताखोरों और सपोटरा थाना पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद करीब 50 घंटे बाद शव बरामद किया गया। मृतक ट्रैक्टर चालक मांगरोल निवासी रवि था, जो मंगलवार शाम ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहा था। पुलिया पर तेज बहाव के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नदी में बह गया था।

विज्ञापन


मंगलवार रात की घटना होने के कारण रेस्क्यू अभियान नहीं चलाया जा सका। बुधवार सुबह एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक की तलाश की, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह पुलिस, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ ने एक बार फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया, जिसके बाद करीब 9 किलोमीटर दूर चालक का शव मिला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें