फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: चोरी करके फरार हुआ एक और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, लूट, चोरी और नकबजनी के कई मामलों में थी तलाश

Sun, 02 Jun 2024 11:09 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

जिले की कुड़गांव थाना पुलिस ने परीता गांव के दो घरों में चोरी करने के आरोप में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, इसके पहले पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों के खिलाफ लूट, चोरी और नकबजनी के कई मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुड़गांव थाना पुलिस ने परीता गांव में 10 और 11 मई की रात दो घरों में चोरी करने के आरोप में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, चोरी और नकबजनी जैसे एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


थानाधिकारी ने बताया कि सुमेर मीणा ने 11 मई को एफआईआर दर्ज कराई थी कि कुछ नकाबपोश चोर उसके घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरातों समेत  54 हजार 300 रुपये की नकदी को चुरा कर ले गए। ऐसी ही एक अन्य रिपोर्ट तेजराम मीणा ने भी दर्ज कराई थी कि नकाबपोश चोरों ने उसके घर में बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर समेत एक लाख 22 हजार रुपये चुरा लिए। 

थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी राहुल पुत्र विश्राम मीणा उम्र 26 साल निवासी परीता थाना कुडगांव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के 5200 रुपए भी बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस विजयराम मीणा तथा विक्रम मीणा को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें