नाबालिकग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
करौली महिला थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया आरोपी शाहिद है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
महिला थानाधिकारी मंजू फौजदार ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने 2 मई को महिला थाने में उसकी पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने बालिका को दस्तयाब कर लिया और आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी पुलिस से बचने के लिए बार-बार स्थान बदल रहा था। थानाधिकारी ने बताया कि मामले में फरार चल रहे आरोपी शाहिद पुत्र बफाती निवासी 132 केवी के पास पुराने सदर थाने के पीछे करौली से गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग को पूर्व में ही दस्तयाब कर लिया गया था।
आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान थाना अधिकारी मंजू फौजदार के साथ हेड कांस्टेबल अरविंद, कांस्टेबल राजवीर, योगेंद्र, राम अवतार ओंकार सिंह आदि शामिल रहे।