फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार; शातिर ने बालिका का अपहरण कर की थी हैवानियत

Sun, 12 May 2024 09:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

पुलिस ने बालिका को दस्तयाब कर लिया और आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी पुलिस से बचने के लिए बार-बार स्थान बदल रहा था। 
विज्ञापन
नाबालिकग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली महिला थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया आरोपी शाहिद है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


महिला थानाधिकारी मंजू फौजदार ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने 2 मई को महिला थाने में उसकी पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने बालिका को दस्तयाब कर लिया और आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी पुलिस से बचने के लिए बार-बार स्थान बदल रहा था। थानाधिकारी ने बताया कि मामले में फरार चल रहे आरोपी शाहिद पुत्र बफाती निवासी 132 केवी के पास पुराने सदर थाने के पीछे करौली से गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग को पूर्व में ही दस्तयाब कर लिया गया था।
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान थाना अधिकारी मंजू फौजदार के साथ हेड कांस्टेबल अरविंद, कांस्टेबल राजवीर, योगेंद्र, राम अवतार ओंकार सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें