फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: जिले की पांचना नदी से निकाला दस दिन पुराना शव, नहीं हो पाई है मृतक की पहचान

Sat, 27 Apr 2024 01:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली-हिंडौन रोड पर पांचना नदी से शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव करीब दस दिन से अधिक पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली-हिंडौन रोड स्थित पांचना नदी में शव मिलने की सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम और करौली सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को नदी से निकालकर करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


करौली सदर थाना अधिकारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह कंट्रोल रूम को पांचना नदी में किसी के डूबने की सूचना मिली थी। इस पर सिविल डिफेंस की टीम और पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला। शव करीब 10 दिन से अधिक पुराना बताया जा रहा है।

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से मृतक की पहचान के प्रयास किए लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल शव को करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदी की रिपोर्ट और सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें