शहर में कोर्ट परिसर में स्थित चाय-नाश्ते की एक दुकान में सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। दुकान मालिक के अनुसार आग से करीब दो-ढाई लाख का नुकसान हुआ है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सिलेंडर की नली में लीकेज के कारण करौली में कोर्ट परिसर स्थित चाय-नाश्ते की दुकान में आग लग गई। दुकान मालिक गोविंदशरण शर्मा ने बताया कि आग से दुकान में रखे फ्रीज, मोबाइल, फर्नीचर और खाने-पीने का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
आग से हुए नुकसान का आकलन करते हुए दुकान मालिक ने बताया कि आग लगने से करीब दो-ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।