फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: गलत नीयत से घर में घुसा आरोपी, सोए व्यक्ति पर किया था चाकू से हमला; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 08 Oct 2025 10:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karauli Crime: करौली में ‘ऑपरेशन हन्ता’ के तहत पुलिस ने शिकारगंज क्षेत्र में सोते व्यक्ति पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला से गलत नीयत से घर में घुसा था। तकनीकी सबूतों और सीसीटीवी से उसकी पहचान हुई।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली जिले में पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन हन्ता अभियान के तहत करौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर में सोते हुए व्यक्ति की गर्दन पर चाकू से वार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश किया।

विज्ञापन

 
रात के सन्नाटे में घुसा आरोपी, सोते व्यक्ति पर किया हमला
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 24 सितंबर की रात करौली शहर के शिकारगंज क्षेत्र की है। पीड़ित पवन शर्मा अपने परिवार के साथ किराए के मकान में सो रहा था। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया और धारदार चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर फरार हो गया।
पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने चाकू और फेविक्विक की बोतल जब्त कर मामला दर्ज किया। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
 
तकनीकी सबूतों और सीसीटीवी फुटेज से हुआ आरोपी का पता
पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त आसूचना के आधार पर आरोपी की पहचान राजेश कुमार जेरिया (29) निवासी गौतम बुद्ध नगर, मंडरायल रोड, करौली के रूप में की।
विज्ञापन

आरोपी गौरव लाइब्रेरी में पढ़ाई करने आता था, जहां पीड़ित पवन शर्मा भी किरायेदार था। पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और पूछताछ शुरू की।

यह भी पढ़ें- बाड़मेर महिला हत्याकांड खुलासा: भतीजे ने क्रिकेट बैट से ली थी जान; चाची संग चाहता था ऐसा रिश्ता; अब गिरफ्तार
 
गलत नीयत से घर में घुसा, जागने पर कर दिया वार
पूछताछ में आरोपी राजेश ने कबूल किया कि वह महिला से गलत नीयत के इरादे से घर में घुसा था, लेकिन घर के बच्चे और पवन शर्मा के जागने पर उसने घबराहट में चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने यह भी बताया कि वह उप निरीक्षक (SI) परीक्षा 2021 में चार अंकों से रह गया था और तैयारी के लिए उसी लाइब्रेरी में आता था।
विज्ञापन

 
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इस खुलासे में थानाधिकारी अध्यात्म गौतम और सहायक उप निरीक्षक बृजराज की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि ऑपरेशन हन्ता के तहत ऐसे मामलों में तत्परता और तकनीकी सबूतों के आधार पर त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- Barmer Border: BSF ने तारबंदी के पास पाकिस्तानी बाप-बेटे को पकड़ा, पुलिस को सौंपा तो नाबालिग ने कर दी यह मांग

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें