फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli: युवक का अपहरण कर हत्या का मामला, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Mon, 01 Apr 2024 09:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karauli News: ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आईजी और एसपी से भी शिकायत के बाद आरोपी खुले घूम रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी ताकतवर, दबंग और राजनीतिक प्रभाव रखने वाले लोग हैं, जिस वजह से अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के करौली के बल्लू पुरा गांव निवासी युवक की करीब एक माह पहले भरतपुर के बयाना क्षेत्र में अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में करौली विधायक दर्शन सिंह के साथ ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने मामले की जांच करौली पुलिस द्वारा ही करने की भी गुहार लगाई। वहीं, एसपी ने ग्रामीणों को शीघ्र ही उचित कार्रवाई का भरोसा दे दिया।

विज्ञापन

 
करौली विधायक दर्शन सिंह और भानु प्रताप सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बल्लू पुरा गांव निवासी दौलत सिंह पुत्र इंद्राज गुर्जर पांच मार्च को कार से नागल दुर्गशी गांव एक बारात में शामिल होने गया था। इस दौरान आठ-10 लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और मारपीट करके हत्या कर दी। मामले की एफआईआर थाने में दर्ज कराई गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। साथ ही आईजी और एसपी से भी शिकायत के बाद आरोपी खुले घूम रहे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरोपी ताकतवर, दबंग और राजनीतिक प्रभाव रखने वाले लोग हैं। इस वजह से अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने मामले की जांच करौली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कराने, आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी करने, करौली के राजकीय महाविद्यालय के पीछे स्थित आरोपी के अवैध मकान को ध्वस्त कराने, आरोपी के हथियार का लाइसेंस निरस्त करने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। एसपी ने ग्रामीणों की मांग पर शीघ्र ही उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें